कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में हुए शामिल

May 4, 2024 - 17:50
 0  45
कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में हुए शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आज बीजेपी का दामन थामा। लवली के साथ ही कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक नसीब सिंह, नीरज बसोया दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देते समय उन्होंने आरोप लगाया था कि दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकटों के बंटवारे में कोई सहमति नहीं ली गई। क्योंकि इसके पीछे प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया अपनी रणनीति बना रहे थे और उन्हीं की वजह से कन्हैया कुमार और उदित राज को लोकसभा का टिकट मिला।

इस्तीफा देने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने अपने लिए नहीं दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए मैंने ये इस्तीफा दी है। उन्होंने कहा कि यदि मेरा इस्तीफा स्वीकार हुआ है तो बावरिया जी का धन्यवाद। किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने नहीं जा रहा हूं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्कर ने यह नहीं कहा कि मौजूदा केजरीवाल सरकार को हमने क्लीनचिट दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने मन की पीड़ा दिल्ली के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पीड़ा को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास भेज दिया है। मेरी पीड़ा उसूलों को लेकर है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आज बीजेपी में शामिल हुए नेताओं का दिल्ली में हुए विकास कार्यों में बहुत बड़ा योगदान है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंदर सिंह लवली, राज कुमार चौहान भी मंत्री रह चुके हैं, नीरज बसोया, नसीब सिंह एआईसीसी के सचिव थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow