मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, मौत पर उठाए सवाल

Apr 7, 2024 - 16:43
 0  46
मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, मौत पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज गाजीपुर के मुहम्मदाबाद पहंचे। यहां उन्होंने बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान इस दौरान उन्होंने मुख्तार अंसारी की मौत पर सवाल उठाए। 

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं इस दुख की घड़ी में मुख्तार अंसारी के परिवार के सभी सदस्यों से मिला। जो घटना हुई वो सबके लिए चौंकाने वाली थी। हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा।  

अखिलेश यादव ने कहा कि जो व्यक्ति इतने वर्षों तक जेल में रहा हो, उसके बाद भी जनता उसे जिता रही है। इसका मतलब उस व्यक्ति ने जनता के बीच में रहकर दुख और दर्द को बांटा है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा। 

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जब वे भाजपा की सरकार आई है तब से संस्थाओं पर भरोसा कम हुआ है। लोग अपने न्याय के लिए आत्मदाह तक कर रहे हैं। आखिरकार सरकार क्या चाहती है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत तो चौंकाने वाली है ही। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने खुद कहा था कि उन्हें जहर दिया गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि क्या स्वतंत्रता आंदोलन में उमर और मनु अंसारी के दादा की कोई भूमिका नहीं थी। सरकार इन चीजों को छिपाना चाहती है। कभी-कभार लोग दूर बैठे होते हैं और किसी भी व्यक्ति की छवि को पहचान नहीं पाते हैं। लोगों के बीच मुख्तार अंसारी की छवि को जिस तरीके से प्रसारित किया गया है, वो वैसे नहीं थे। 

अखिलेश ने कहा कि अंसारी परिवार हमेशा से गरीबों के लिए कल्याणकारी कामों को करने में शामिल रही है। यही कारण है कि मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के दौरान हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने यह बता दिया कि मुख्तार अंसारी के परिवार के साथ लोग खड़े हैं। हम कैसे मान सकते हैं कि मुख्तार अंसारी की मौत सामान्य मौत है। रूस में भी विपक्षी नेता को जेल के अंदर जहर देकर मार दिया गया था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow