लोकसभा चुनाव: पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय

Mar 22, 2024 - 06:08
 0  24
लोकसभा चुनाव: पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में विपक्ष के महागठबंधन में एक नई पार्टी का विलय हुआ है। पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लिया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पप्पू यादव को पार्टी में शामिल कराया। दिल्ली में जन अधिकारी पार्टी के चीफ पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी लगातार तीन चुनाव लड़ चुकी है। बिहार में ये पार्टी के संघर्ष की पार्टी है। हमारी पार्टी न्याय, सेवा की पार्टी रही है। पप्पू यादव ने कहा कि इस देश का दिल राहुल गांधी ने जीता है। तानाशाह के खिलाफ कोई लड़ रहा है तो वह राहुल गांधी लड़ रहे हैं। ना हम कभी लालू जी के दिल से निकले ना ही हमने कभी लालू जी को दिल से निकाला है।

कांग्रेस में विलय के बाद इंडी अलायंस की तरफ से पप्पू यादव को पूर्णिया सीट से लोकसभा का टिकट दिया जाएगा। कुछ ही दिन पहले पप्पू यादव ने रैली में कहा था कि अगर कांग्रेस उन्हें पूर्णिया से टिकट देगी तो वो अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर देंगे।

बता दें कि पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन पहले से ही कांग्रेस से राज्यसभा सांसद हैं और अब पप्पू यादव की भी एंट्री हो गई है। बता दें कि कल ही पप्पू यादव ने राबड़ी देवी के घर पर लालू और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही उनकी पार्टी के विलय की चर्चा तेज हो गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow