बिहार के जमुई में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस-राजद ने भारत का नाम खराब किया

Apr 4, 2024 - 15:50
 0  28
बिहार के जमुई में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस-राजद ने भारत का नाम खराब किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को बिहार के जमुई में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार और लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान रहे। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जमुई की इस धरती पर उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि जनता का मूड क्या है। जमुई से भाजपा और एनडीए के पक्ष में उठी ये हुंकार बिहार के साथ ही पूरे देश में गूंज रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि यहां मौजूद जन सैलाब जनता का मूड बता रहै है। यह बता रहा है कि अबकि बार 400 पार। पीएम ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है तो विकास के काम भी बड़े स्तर पर हो रहे हैं। बिहार के नौजवान, बुजुर्ग, महिला, किसान लिख कर रख लें कि आपका सपना ही मेरा संकल्प है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जन कल्याण को हमेशा से प्राथमिकता दी है। मोदी की गारंटी है कि विकास का कार्य चलता रहेगा।

पीएम मोदी ने जमुई की सभा में बगैर नाम लिए लालू परिवार पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोग हमेशा इस बात को याद रखें कि जो लोग रेलवे में नौकरी देने के नाम पर गरीबों से जमीन लिखवा लें, वो कभी विकास नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा कि इन लोगों ने गरीबों की जमीन छीन ली। साथ ही कहा कि नीतीश कुमार भी रेल मंत्री थे लेकिन उन पर एक भी दाग नहीं लगा।

पीएम मोदी ने कहा कि आज इस मंच से एक कमी हम सबको महसूस हो रही है। हमारे लिए ये पहला ऐसा चुनाव है, जब बिहार के बेटे, दलितों-वंचितों के प्रिय और मेरे परम मित्र पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं हैं। मुझे संतोष है कि रामविलास जी के विचार को मेरे छोटे भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रहे हैं। 

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि बिहार में आजादी के बाद दुर्भाग्यवश न्याय नहीं हो सका। एनडीए गठबंधन ने बिहार को बड़े जलजल से बाहर निकाला और इसमें नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही। 2024 का चुनाव भारत तथा भविष्य के लिए निर्धारक है। यह चुनाव विकसित भारत तथा बिहार का संकल्प है। आज एक ओर राजद-कांग्रेस जैसे दल हैं, जिसने पूरे विश्व में भारत का नाम खराब किया था। दूसरी ओर हम हैं जिनका लक्ष्य विकसित भारत और बिहार है।

पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में जो हुआ वो तो ट्रेलर है, अभी तो बहुत कुछ करना है। अभी तो हमें देश को, बिहार को बहुत आगे लेकर जाना है। ये मोदी गरीबी के ताप को सहकर यहां पहुंचा है, इसलिए हर गरीब के सपने का महत्व भलीभांति जानता है, उसे जीने का प्रयास करता है। आपका सपना ही मेरा संकल्प है। आज देश के सारे भ्रष्टाचारी, जो हमेशा एक दूसरे से लड़ते थे, अब मिलकर मोदी के खिलाफ हो गए हैं। मैं कहता हूं- भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं- भ्रष्टाचारी बचाओ। एक तरफ एनडीए सरकार है, जो नए उद्योग लगाने की बात करती है। दूसरी ओर ये लोग हैं, जिनकी पहचान अपहरण उद्योग की रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow