इंडिया गठबंधन ने नीतीश कुमार को दिया था पीएम पद का ऑफर, जेडीयू नेता केसी त्यागी ने किया बड़ा खुलासा
![इंडिया गठबंधन ने नीतीश कुमार को दिया था पीएम पद का ऑफर, जेडीयू नेता केसी त्यागी ने किया बड़ा खुलासा](https://jaianndata.com/uploads/images/202406/image_870x_66644bc19beb0.jpg)
नई दिल्ली। एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह से पहले जेडीयू के वरिष्ठ नेता के.सी. त्यागी ने एक बड़ा खुलासा करके सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। जेडीयू नेता केसी त्यागी का दावा है कि इंडिया गठबंधन ने सरकार बनाने के लिए एनडीए की सहयोगी टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से संपर्क करने की कोशिश की थी। इंडिया गठबंधन ने दोनों नेताओं को गठबंधन में शामिल होने के लिए कहा था।
केसी त्यागी ने कहा, हमारे नेता नीतीश कुमार उनका हर ऑफर स्वीकार करने से इनकार कर दिया। त्यागी ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने उन्हें यहां तक ऑफर दिया कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बन जाएं। उन्होंने कहा ये ऑफर ऐसे लोगों की ओर से आए जिन्होंने नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने से तक इनकार कर दिया था। जबकि हम इसके जन्मदाता था। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस पार्टी की राजनीति अनटलेबिलिटी खत्म कर दी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, ये कांग्रेस के साथ मंच साझा करने को तैयार नहीं थे।
इसके साथ ही जेडीयू नेता ने इंडिया गठबंधन पर नीतीश कुमार के साथ अच्छा व्यवहार न करने का आरोप लगाया। केसी त्यागी ने आगे कहा, 'जिस तरीके का व्यवहार हमारे नेता और हमारी पार्टी के साथ हुआ, उसी का नतीजा था कि हम इंडिया गठबंधन से बाहर आ गए और एनडीए में शामिल हो गए। हालांकि केसी त्यागी ने ऑफर देने वाले नेता का नाम बताने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा, राजनीति में नाम बताना ठीक नहीं रहता है। लेकिन मैं बहुत जिम्मेदारी से कहता हूं कि इस तरह के प्रपोजल हमारे नेता के पास आए थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कई शीर्ष नेता नीतीश कुमार से बात करना चाहते थे। लेकिन पार्टी ने तय किया कि पीछे जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
What's Your Reaction?
![like](https://jaianndata.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://jaianndata.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://jaianndata.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://jaianndata.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://jaianndata.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://jaianndata.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://jaianndata.com/assets/img/reactions/wow.png)