CWC में राहुल गांधी के नाम पर लगी नेता प्रतिपक्ष बनने की मुहर, कांग्रेस नेता ने मांगा सोचने का समय

Jun 8, 2024 - 23:40
 0  66
CWC में राहुल गांधी के नाम पर लगी नेता प्रतिपक्ष बनने की मुहर, कांग्रेस नेता ने मांगा सोचने का समय

नई दिल्ली। दिल्ली के अशोका होटल में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज करीब 3 घंटे चली। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और नवनिर्वाचित सांसद शामिल हुए। इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर भी अहम चर्चा हुई।

सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया। हालांकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए अपने नाम का प्रस्ताव पारित होने पर राहुल गांधी ने इस बारे में सोचने के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों से कुछ वक्त मांगा है।

वहीं कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी इस पर जल्द निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा, हमारे नेता और कार्यकर्ताओं के जोश के साथ, कांग्रेस का पुनरुद्धार शुरू हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सीडब्ल्यूसी का माहौल चार महीने पहले से बिल्कुल अलग है। 

सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद बोलते हुए, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, निश्चित रूप से राहुल गांधी को लोकसभा में एलओपी बनना चाहिए। यह हमारी कार्य समिति का अनुरोध था। वह निडर और साहसी हैं।

वेणुगोपाल ने बताया कि लोकसभा चुनावों पर चर्चा को लेकर सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई, 37 में से 32 नेता बैठक में शामिल हुए। स्थायी सदस्य, विशेष सदस्य भी इसमें शामिल हुए। हमने साढ़े तीन घंटे तक चर्चा की। हमने चुनाव प्रचार और हमारी गारंटी योजनाओं को लेकर चर्चाएं की।

चुनाव के समय केंद्र सरकार की ओर से कई परेशानियां सामने आईं। उन्होंने हमारा काम रोकने का प्रयास किया। हमारे अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया। इसके साथ कई नेताओं को सीबीआई और ईडी के जारिए ब्लैकमेल किया। इन सब चुनौतियों के बाद हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow