लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल: तीसरी बार बन रही मोदी सरकार! जानें क्या कहते हैं अलग-अलग पोल

Jun 2, 2024 - 02:44
Jun 2, 2024 - 02:50
 0  29
लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल: तीसरी बार बन रही मोदी सरकार! जानें क्या कहते हैं अलग-अलग पोल

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव का अंतिम व सातवां चरण भी आज यानी 1 जून को संपन्न हो चुका है। सातवें चरण के लिए 58 सीटों पर मतदान हुआ। इसके साथ ही देश में 19 अप्रैल से जारी लोकसभा चुनाव भी खत्म हो गया। चुनाव खत्म होने के बाद अब देशवासियों की निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी हैं। इन नतीजों को देखने के लिए लोग बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

नतीजों से पहले आज शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए। इन आंकड़ों के मुताबिक देश में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी सरकार बनने के संकेत हैं। लेकिन किसी भी एग्जिट पोल में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए के 400 पार नहीं होते दिख रहे हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए को 370 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि विपक्षी दलों के इंडिया अलायंस को 125 से 150 सीटें मिल सकती हैं।

देखिए तमाम एग्जिट पोल के नतीजे-

-रिपब्लिक-PMARQ के एग्जिट पोल में बीजेपी प्लस (एनडीए) को 359 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। जबकि कांग्रेस की लीडरशिप वाले इंडिया अलायंस के लिए 150 सीटों का अनुमान जताया गया है।

-इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स के एग्जिट पोल में बीजेपी प्लस (एनडीए) को 371 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इंडिया अलायंस को 125 सीटें मिलने का अनुमान है।

-इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल में एनडीए के लिए 371 सीटों का अनुमान है। जबकि इंडिया को 125 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य को 47 सीटें मिल सकती हैं।

-सैम-जन की बात के एग्जिट पोल में बीजेपी प्लस यानी एनडीए को 377 सीटें पर जीत का प्रिडिक्शन है। इंडिया अलायंस को 151 सीटें मिलती दिख रही हैं।

-रिपब्लिक भारत मैट्रिज के एग्जिट पोल में एनडीए को 368 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया 125 सीटें जीत सकती है।

-न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में एनडीए को 342 से 338 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि इंडिया अलायंस को 153-169 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य पार्टियों को 21-23 सीटें मिल सकती हैं।

-दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में एनडीए को 281 से 350 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया के लिए 145 से 201 सीटों का अनुमान जताया गया है। अन्य पार्टियों के खाते में 33 से 49 सीटें जा सकती हैं।

-इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 371-401 सीटें मिलती दिख रही है। इंडिया अलायंस को 109 से 139 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 28-38 सीटें जा सकती हैं।

क्या होते हैं एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल मतदान के दिन किए जाने वाले चुनावी सर्वेक्षण का एक रूप है। जैसे ही मतदाता मतदान केंद्रों से बाहर निकलते हैं, विभिन्न सर्वेक्षण एजेंसियों और समाचार चैनलों के प्रतिनिधि उनसे उनके मतदान के बारे में सवाल पूछते हैं। मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया है, और यह प्रक्रिया विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों पर दोहराई जाती है। मतदान अवधि के अंत तक, पर्याप्त मात्रा में डेटा एकत्र किया जाता है। फिर जनता के मूड को समझने के लिए इस डेटा का विश्लेषण किया जाता है। प्रत्येक पार्टी द्वारा जीती जा सकने वाली सीटों की संख्या का अनुमान लगाने के लिए गणितीय मॉडल का उपयोग किया जाता है। ये पूर्वानुमान मतदान समाप्त होने के बाद ही प्रसारित किए जाते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow