आखिरी चरण में 3 बजे तक 49.68% मतदान, झारखंड में सबसे ज्यादा वोटिंग

Jun 1, 2024 - 22:09
 0  24
आखिरी चरण में 3 बजे तक 49.68% मतदान, झारखंड में सबसे ज्यादा वोटिंग

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में शनिवार, 1 जून को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों मतदान जारी है। जिसके बाद 4 जून को रिजल्ट घोषित किये जायेंगे। इसी बीच चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे तक के वोटिंग के आंकड़े जारी कर दिए हैं। 3 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान झारखंड में हुआ है। अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.68% मतदान हुआ है।

3 बजे तक 49.68% मतदान-

बिहार 42.95%
चंडीगढ़ 52.61%
हिमाचल प्रदेश 58.41%
झारखंड 60.14%
ओडिशा 49.77%
पंजाब 46.38%
उत्तर प्रदेश 46.83%
पश्चिम बंगाल 58.46%

आखिरी चरण में चुनाव लड़ रहे हैं ये दिग्गज
इस फेज में पीएम मोदी, आरके सिंह, रविशंकर प्रसाद, अनुराग ठाकुर जैसे दिग्गज मैदान में हैं। वहीं कंगना रनौत, रवि किशन, पवन सिंह, काजल निषाद चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, अफजाल अंसारी, विक्रमादित्य सिंह, हरसिमरत कौर बादल भी चुनावी मैदान में हैं।

2019 चुनाव का हाल
सातवें चरण की जिन 57 सीटों पर वोटिंग होगी, 2019 लोकसभा चुनाव में उनमें से ज्यादातर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी 2019 में 25 और कांग्रेस 8 सीटों को अपने हिस्से करने में कामयाब रही थी। इसके अलावा टीएमसी 9, बीजेडी 4, जदयू और अपना दल(एस) ने दो सीटें जीती थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow