तान्या शर्मा स्टार भारत के नए सुपरनैचुरल थ्रिलर '10:29 की आखिरी दस्तक' शो में होंगी शामिल ?

May 22, 2024 - 17:05
 0  96
तान्या शर्मा स्टार भारत के नए सुपरनैचुरल थ्रिलर '10:29 की आखिरी दस्तक' शो में होंगी शामिल ?

स्टार भारत हमेशा से अपने दर्शकों को कुछ नया कंटेंट प्रदर्शित करने को लेकर तत्पर रहा है। पारिवारिक ड्रामे से लेकर पौराणिक कहानियों तक उनका मनोरंजन करने को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी है। अब एक बार फिर वे '10:29 की आखिरी दस्तक' नामक 'सुपरनैचुरल थ्रिलर' शो प्रस्तुत करने जा रहे हैं। यह शो फुल फोकस एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित है जो जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए उनके टीवी स्क्रीन पर प्रस्तुत होगा। 

विभिन्न टेलीविजन शोज में अपने असाधारण प्रदर्शन के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री तान्या शर्मा '10:29 की आखिरी दस्तक' में एक बार फिर अपनी बहुमुखी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीतेंगी। इस सुपरनैचुरल थ्रिलर में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए, तान्या इस कहानी में कई उतार-चढ़ाव लेकर आएंगी, जिसे देखना दर्शकों के लिए रोचक होगा।

बताया जा रहा है कि तान्या का किरदार उनकी पिछली भूमिकाओं से हटकर है, जो उनके प्रशंसकों को टेलीविजन स्क्रीन से जोड़े रखने का वादा करता है। एक नए और जीवंत किरदार के साथ, तान्या के किरदार को देखना रोचक होगा। '10:29 की आखिरी दस्तक' रहस्य और कई अप्रत्याशित मोड़ से भरपूर होगा। ऐसे में इस शो की अनुभवी कलाकारों की टुकड़ी में तान्या शर्मा के शामिल होने से, दर्शक एक अविस्मरणीय अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं।

नए अपकमिंग शो के बारे में अधिक जानने के लिए बने रहें और जल्द देखें '10:29 की आखिरी दस्तक' शो का प्रीमियर सिर्फ स्टार भारत पर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow