बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार 

May 23, 2024 - 00:20
 0  33
बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार 

नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 267.75 (0.36%) अंक मजबूत होकर 74,221.06 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 68.75 (0.31%) अंक चढ़कर 22,597.80 पर बंद हुआ। 

कमजोर तिमाही नतीजों के बाद भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL के शेयर में आज 116.80 रुपये (5.26%) की गिरावट देखी गई है। इसके शेयर 302.40 रुपये पर बंद हुए।

इससे पहले कल यानी 21 मई को शेयर बाजार में फ्लैट ट्रेडिंग देखने को मिली थी। सेंसेक्स 52 अंक फिसलकर 73,953 पर बंद हुआ। निफ्टी में 27 अंकों की बढ़त रही. यह 22,529 के स्तर पर बंद हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow