भारत लौटे प्रज्वल रेवन्ना की हुई गिरफ्तारी, आज कोर्ट में पेश करेगी SIT

May 31, 2024 - 21:28
 0  27
भारत लौटे प्रज्वल रेवन्ना की हुई गिरफ्तारी, आज कोर्ट में पेश करेगी SIT

नई दिल्ली। सेक्स स्कैंडल में आरोपी जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना आज तड़के जर्मनी से भारत लौट गया। उसे बेंगलुरु पहुंचने के बाद SIT ने गिरफ्तार कर लिया। प्रज्वल को जर्मनी से आने के बाद केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पूछताछ के लिए सीआईडी कार्यालय ले जाया गया।

वहीं गिरफ्तारी के बाद आज 24 घंटे के अंदर एसआईटी रेवन्ना को कोर्ट में पेश करेगी। जहां पर उसकी रिमांड मांगी जाएगी। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को कहा था कि अगर प्रज्वल रेवन्ना भारत नहीं लौटते हैं तो उनके पासपोर्ट को रद्द किया जा सकता है। वहीं प्रज्वल की तरफ से एक वीडियो जारी कर कहा गया था कि वह 31 मई यानि आज उनके खिलाफ मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) के समक्ष पेश होंगे।

33 वर्षीय रेवन्ना वीडियो वायरल होने के बाद 27 अप्रैल को देश छोड़कर जर्मनी भाग गया। उसने दावा किया कि वीडियो में छेड़छाड़ की गई है। उनकी छवि ख़राब करने के लिए वीडियो को सर्कुलेट किया जा रहा है। वहीं रेवन्ना के भागने को लेकर उनके पिता एचडी रेवन्ना ने कहा कि उनका पहले से ही विदेश जाने का प्लान बना हुआ था। तब उसे नहीं पता था कि उसके खिलाफ FIR होने वाली है। रेवन्ना के खिलाफ इंटरपोल ब्लू कार्नर नोटिस जारी किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow