पीएम मोदी ने विनेश फोगाट का बढ़ाया हौसला, बोले- आप चैंपियंस की चैंपियन हैं...

Aug 7, 2024 - 17:19
 0  33
पीएम मोदी ने विनेश फोगाट का बढ़ाया हौसला, बोले- आप चैंपियंस की चैंपियन हैं...

नई दिल्ली। पेरिस ओलपिंक में भारत को तगड़ा झटका लगा है। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। जिससे भारत के हिस्से में एक गोल्ड मेडल आने से रह गया। इसके बाद आगे विनेश ओलपिंक में नहीं खेल पाएंगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिख कर पहलवान विनेश का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने विनेश को चैंपियनों में चैंपियन कहा है। और कहा कि देश हम उनके पक्ष में हैं। 

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दुख देता है। काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन का प्रतीक हैं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं। 

भारतीय पहलवान विनेश फोगट को अधिक वजन होने की वजह से महिला कुश्ती में 50 किग्रा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। महिला कुश्ती के 50 किग्रा. वर्ग के फाइनल में पहुंचने वालीं भारतीय पहलवान का ओलंपिक मेडल छिन गया है। इसकी वजह उनका वजन है, जो कि तय सीमा से अधिक पाया गया है। विनेश फोगाट का वजन तय सीमा से 100 ग्राम अधिक पाया गया है। नियमों के अनुसार किसी भी रेसलर को किसी भी वर्ग में केवल 100 ग्राम ज्यादा वजन की छूट दी जाती है, मगर विनेश का वजन इससे ज्यादा था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow