Modi 3.0: कुछ देर में शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, जानें किन राज्यों से कितने बनेंगे मंत्री

Jun 9, 2024 - 19:09
 0  20
Modi 3.0: कुछ देर में शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, जानें किन राज्यों से कितने बनेंगे मंत्री

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मोदी 3.0 के लिए शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा। नरेंद्र मोदी कुछ देर में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, साथ ही उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्री भी शपथ लेंगे। 

इस भव्य समारोह के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं और भाजपा के सहयोगी दलों के प्रमुख नेताओं को पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए विदेश मेहमान पहुंच गए हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को समारोह में आमंत्रित किया गया है। 

इन राज्यों से इतने सांसद बनेंगे मंत्री:
उत्तर प्रदेश- 9
बिहार- 8
गुजरात- 6
महाराष्ट्र- 6
कर्नाटक- 5
मध्य प्रदेश- 4
राजस्थान- 4
आंध्र प्रदेश- 3
हरियाणा- 3
झारखंड- 2
पश्चिम बंगाल- 2
केरल- 2
ओडिशा- 2
पंजाब- 1
गोवा- 1
दिल्ली- 1
छत्तीसगढ़- 1
जम्मू एवं कश्मीर- 1
अरुणाचल प्रदेश- 1
हिमाचल प्रदेश- 1
असम- 1

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow