झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल से रिहा, हाई कोर्ट ने दी जमानत

Jun 28, 2024 - 22:08
 0  25
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल से रिहा, हाई कोर्ट ने दी जमानत

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सेरोन को बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाई कोर्ट ने उन्हें लैंड स्कैम केस में जमानत दे दी है। फैसले के बाद सोरेन के सरकारी आवास पर लोगों के बीच मिठाई बांटी गईं। झामुमो नेताओं का कहना है कि वो आज ही जेल से बाहर आ सकते हैं। हेमंत सोरेन 5 महीने के बाद जेल से बाहर आएंगे।

बता दें कि हेमंत सोरेन रांची जमीन घोटाला मामले में आरोपी हैं। वो लंबे समय से जमानत के लिए कोशिश कर रहे थे। हेमंत सोरेन की वकील मीनाक्षी अरोड़ा ने अदालत में कहा कि यह मनी लांड्रिंग का नहीं बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है। केंद्र सरकार ने ईडी का दुरुपयोग दुर्भावनापूर्ण तरीके से किया है।

गौरतलब है कि जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 31 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। ईडी का कहना है कि उनके पास इस बात के सबूत है कि बरियातू डीएवी स्कूल के पीछे 8.66 एकड़ का ट्राइबल लैंड पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बेनामी संपत्ति है। उन्होंने ये जमीन सर्कल सब-इंस्पेक्टर भानू प्रताप प्रसाद के साथ अवैध व्यवसाय के माध्यम से कमाए पैसे से खरीदा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow