लखीमपुर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- राजनीति से डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस-सपा

Apr 25, 2024 - 23:36
 0  30
लखीमपुर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- राजनीति से डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस-सपा

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लखीमपुर खीरी के विलॉबी हाल में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस जनसभा नें कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि जिस तरह से कांग्रेस और सपा चल रही है, वह जल्द ही राजनीति से डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी।  

सैम पित्रोदा के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संकेत अच्छे नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने (सैम पित्रोदा) कहा कि अमेरिका में जिस प्रकार की एक व्यवस्था है उसे भारत में लागू कर देना चाहिए। यदि परिवार में किसी मुखिया की मृत्यु हो जाती है तो संपत्ति में आधे से अधिक, 55 फीसदी सरकार के कब्जे में आ जाएगी और उस परिवार के लोगों को केवल 45 फीसदी संपत्ति ही मिलेगी, क्या करना चाहते हैं ये लोग? कहां देश को ले जाना चाहते हैं? हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। ये लोग कब क्या कर दें कुछ कहा नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। श्रीराम कुटिया से निकल कर महल में पहुंच चुके हैं। देश में रामराज्य की शुरुआत हो गई है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि इससे पहले सनातन संस्कृति के विकास की चिंता नहीं की गई थी, लेकिन मोदी सरकार ने सभी धर्मों की चिंता की है। भाजपा हिंदुस्तान की अकेली पार्टी है जो कहती है वही करती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि 5-10 साल के बाद लोग सपा को भूल जाएंगे। समाप्त पार्टी कहेंगे। कांग्रेस विलुप्त हो रही है। बच्चे कहेंगे कौन कांग्रेस। उन्होंने कहा कि जैसे डायनासोर धरती से विलुप्त हो गया वैसे ही कांग्रेस भी विलुप्त हो जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow