स्टार भारत के अपकमिंग '10:29 की आखिरी दस्तक' शो में मुख्य भूमिका निभाएंगे राजवीर सिंह और शांभवी सिंह 

May 30, 2024 - 17:16
 0  67
स्टार भारत के अपकमिंग '10:29 की आखिरी दस्तक' शो में मुख्य भूमिका निभाएंगे राजवीर सिंह और शांभवी सिंह 

स्टार भारत हमेशा से अपने दर्शकों को कुछ नया पेश करने के लिए तत्पर रहा है। फैमिली ड्रामा से लेकर पौराणिक कहानियों तक चैनल ने अपने विभिन्न कंटेंट से दर्शकों का मनोरंजन किया है। ऐसे में अब एक बार फिर वे '10:29 की आखिरी दस्तक' नामक 'सुपरनैचुरल थ्रिलर' शो प्रस्तुत करने जा रहे हैं। यह शो फुल फोकस एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित है जो जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए उनके टीवी स्क्रीन पर प्रस्तुत होगा। इस शो के मुख्य कलाकरों के चयन के लिए कई अनुभवी कलाकारों की सूचि तैयार की गई थी, जिसमें से टीवी के नामचीन अभिनेता राजवीर सिंह और अभिनेत्री शांभवी सिंह को फाइनल किया गया।

ख़ास बात यह है कि राजवीर सिंह ने इससे पहले भी स्टार भारत के चर्चित शो 'सूफियाना प्यार मेरा' में ज़ारून का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। अब वे दर्शकों को इस शो में बिलकुल एक नए अंदाज़ में नज़र आएँगे जबकि शांभवी इस शो के जरिए टीवी पर अपना पहला मुख्य किरदार निभाएंगी और अभिनय कला से दर्शकों का दिल जीतेंगी। 

अपने किरदार के बारे में बताते हुए राजवीर सिंह कहते हैं, “अभिमन्यु सिन्हा एक पुलिस ऑफिसर है, जो अपने मनमौजी स्वभाव के लिए जाना जाता है। वह अक्सर बहस में उलझा रहता है और अपने गुस्से पर काबू पाने के लिए संघर्ष में लगा रहता है। अपने प्रयासों के बावजूद, उसे अपने गुस्से पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण है। एक पुलिसकर्मी होने के नाते अपने जीवन के प्रति उसका दृष्टिकोण बहुत साफ़ है और वह आसानी से धोखा नहीं खाता। इस किरदार का स्वभाव बहुत तार्कित है। मैं इस किरदार को निभाने को लेकर खुदको भाग्यशाली महसूस करता हूं क्योंकि इस शो की अवधारणा अनूठी और आकर्षक है। यह कहानी अन्य सामान्य कहानियों से अलग और नए बदलाव को पेश करती है मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे।'' ''

अपने किरदार को लेकर उत्साहित अभिनेत्री शांभवी सिंह ने कहा "मैं इस शो में प्रीति का किरदार निभा रही हूं, यह किरदार निभाना मेरे लिए एक उल्लेखनीय अवसर है। जो एक बुद्धिमान लड़की है और कहानी में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। प्रीति अपने परिवार और गांव वालों के के प्रति समर्पित है। उसका प्राथमिक लक्ष्य अपने पिता के सपनों को पूरा करना है फिर चाहे उसके आगे जो भी चुनौतियां आए। मैं अपने किरदार को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया के लिए उत्साहित हूँ।"

पता हो कि '10:29 की आखिरी दस्तक' शो चमकिया गांव के इर्द-गिर्द घूमता है, जहां हर रात ठीक 10:29 बजे रहस्यमय घटनाएं घटती हैं। यह शो दर्शकों को बांधे रखने का वादा करता है और इसका हर एपिसोड नए रहस्यों को उजागर करता है। जून, 2024 के मध्य में प्रीमियर, होने वाला यह शो दर्शकों को एक रोमांचक और रहस्यमय यात्रा पर ले जाने का वादा करता है।

इस नए आगामी '10:29 की आखिरी दस्तक' शो के बारे में अधिक जानने के लिए बने रहें सिर्फ स्टार भारत पर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow