भाजपा ने किया कैसरगंज और रायबरेली से उम्मीदवारों का ऐलान

May 2, 2024 - 18:38
 0  44
भाजपा ने किया कैसरगंज और रायबरेली से उम्मीदवारों का ऐलान

नई दिल्ली। भाजपा ने आखिरकार आज यूपी की बहुचर्चित कैसरगंज और रायबरेली लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। भाजपा ने रायबरेली सीट से दिनेश प्रताप सिंह और कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह क बेटे करण भूषण को टिकट दिया है। 

दरअसल, कैसरगंज से भाजपा उम्मीदवार के नाम पर सियासत काफी गर्म थी। बृज भूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने गंभीर इल्जाम लगाए थे। इसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी बृजभूषण का टिकट काट सकती है और किसी नए चेहरे को कैसरगंज लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बना सकती है। भाजपा ने अपनी 17 वीं लिस्ट में मौजूदा सांसद बृजभूषण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को चुनाव मैदान में उतार दिया है।

करण भूषण शरण सिंह भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे हैं। वे डबल ट्रैप शूटिंग के नेशनल प्लेयर रह चुके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है। करण भूषण वर्तमान में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। 

गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह दो बार गोंडा लोकसभा सीट से एक बार बहराइच से और कैसरगंज लोकसभा सीट से लगातार तीन बार जीत दर्ज कर सांसद हैं। वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर भी चुनाव लड़कर संसद पहुंच चुके हैं। उन्होंने 2009 में कैसरगंज लोकसभा सीट से अपना पहला चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर ही लड़ा था और जीत दर्ज की थी।

बता दें कि कांग्रेस की परंपरागत सीट रही रायबरेली इस बार सोनिया गांधी के राज्यसभा चले जाने के बाद खाली हो गई थी। इसके बाद इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों का ही नाम चल रहा है। यही वजह है कि अमेठी सीट पर मिली सफलता के बाद अब भाजपा रायबरेली सीट पर किसी तरह विजय पताका लहराना चाहती है। बता दें कि दिनेश प्रताप सिंह यूपी की योगी सरकार में मंत्री रहे हैं। इसके अलावा 2010 और 2016 में कांग्रेस की ओर से विधान परिषद रह चुके हैं। दिनेश ने 2018 में भाजपा का दामन थामा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow