गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार 

May 30, 2024 - 18:59
 0  41
गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार 

नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 617 अंक या 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,885.60 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 216 अंक या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,488.65 पर बंद हुआ।

बता दें कि कमजोर वैश्विक रुख और विदेशी पूंजी निकासी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजार लाल निशान में खुले। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, टाइटन, नेस्ले इंडिया और बजाज फिनसर्व के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई।

गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर लिस्टेट सभी कंपनियों का मार्केट कैप 4.49 लाख करोड़ रुपये घटकर 4,10,71,639.09 करोड़ रुपये रह गया। बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण हेवीवेट शेयरों का फिसलना रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में जमकर मुनाफावसूली हुई। इससे बेंचमार्क इंडेक्स कमजोर पड़ गए।

निवेशकों के बीच लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान और चार जून को आने वाले परिणाम के बीच भ्रम की स्थिति दिखी और वे बाजार पर कोई बड़ा दांव लगाने से बचते नजर आए। वैश्विक बाजारों में कमजोरी का असर भी भारतीय बाजार पर दिखा। 

बुधवार के सत्र में वॉल स्ट्रीट के सभी तीन प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। जहां 30 411.32 अंक या 1.06% की गिरावट के साथ 38,441.50 पर बंद हुआ, वहीं एस एंड पी 500 39.09 अंक या 0.74% की गिरावट के साथ 5,266.95 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 99.30 अंक या 0.58% से अधिक गिरकर 16,920.60 पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 1.30% गिर गया, हांगकांग का हैंग सेंग 1.34% फिसला जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.62% नीचे आया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow