ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शॉपिंग मॉल में चाकूबाजी, 4 लोगों की मौत, कई घायल

Apr 13, 2024 - 23:29
 0  42
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शॉपिंग मॉल में चाकूबाजी, 4 लोगों की मौत, कई घायल

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शनिवार को कोहराम मच गया। यहां पर एक शॉपिंग मॉल में फायरिंग और चाकूबाजी की घटना में 4 लोगों की मौत की खबर है। वहीं इस घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वेस्टफील्ड बॉन्ड जंक्शन के शॉपिंग सेंटर में फायरिंग और चाकूबाजी हुई। 

घटना के दौरान मॉल के आसपास अफरातफरी का माहौल देखा गया। अपनी जान बचाने को लेकर लोग चारों तरफ भागते नजर आए। पुलिस मौके पर पहुंची और मॉल में फंसे हजारों लोगों बाहर निकालने का प्रयास किया गया। यहां पर हमले में घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

वहीं इस घटना के बाद शॉपिंग मॉल को खाली कराया जा रहा है। पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। ऐसी खबर है कि पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow