मध्य प्रदेश के सागर में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण लागू करना चाहती है

Apr 25, 2024 - 00:07
 0  25
मध्य प्रदेश के सागर में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण लागू करना चाहती है

भोपाल। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के सागर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि विकास तब होता है जब सही नीतियां हो, सही विजन हो, इसलिए देश हो या मध्य प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई। 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के समय में एमपी की पहचान बीमारू राज्य की थी। आज वही मध्य प्रदेश भाजपा की सरकार में विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में केन बेतवा लिंक योजना का एतिहासिक काम शुरू हो गया है। एमपी में अच्छे हाइवे का नेटवर्क बनाया जा रहा है। नर्मदा प्रगति पथ और विंध्य प्रगति पथ और मध्य भारत प्रगति पथ हो बुंदेलखंड प्रगित पथ अब नए मध्य प्रदेश की पहचान बन रहा है। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे सुनकर हर देशवासी सन्न हो गया है। हमारा संविधान साफ-साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। खुद बाबा साहेब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे, लेकिन कांग्रेस ने वर्षों पहले धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए भांति भांति के हथकंडे अपना रही है।

पीएम मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश के संविधान से नफरत है। इनको भारत की पहचान से नफरत है। इसलिए ये हर उस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिससे देश कमजोर हो, देश की साख कमजोर हो। आज कांग्रेस का हिडेन एजेंडा बाहर आया है। आज कांग्रेस ने कहा है कि वह विरासत टैक्स लेगी। मेहनत करके, मुसीबतों को झेल कर जो संपत्ति आपने बचाई है, कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह आपसे लूट लेगी। 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, भारत के सामाजिक मूल्यों और भारत के सामाज की भावनाओं से कितना कट चुकी है। कांग्रेस को पारिवारिक मूल्यों का अंदाजा नहीं रहा है। ये लोग समाज को आपस में लड़वाने के लिए नए-नए पैंतरे लेकर आते हैं। कर्नाटक में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया है। इसके लिए कांग्रेस ने गैर कानूनी तरीके से एक चालाकी की है। मुस्लिमों की सभी जातियों को ओबीसी कोटा में डाल दिया है। ऐसा करके ओबीसी को मिलने वाले बहुत बड़े हक को छीनकर धर्म के आधार पर दे दिया। कांग्रेस यही फॉर्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है।

पीएम मोदी ने कहा कि आपकी अपेक्षाएं शिक्षा स्वास्थ्य की पूरी हो रही है, इस क्षेत्र का अब औद्योगीकरण किया जाएगा। एमपी सरकार इस हेतु प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सभा में माताएं भी आई है, मोदी सरकार ने हमेशा आपकी चिंता की है। गरीब कल्याण का कार्य निरंतर जारी है। आपको गारंटी देता हूं कि अगले 5 सालों तक आपको राशन की चिंता करने की जरूरत नहीं है। स्वसहायत समूह की तीन लाख महिलाओ को लखपति बनाने का संकल्प लिया है जो मैं पूरी करके दिखाऊंगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow