राजस्थान के चुरू में बोले पीएम मोदी- भारत के विकास को देखकर दुनिया हैरान

Apr 5, 2024 - 16:51
 0  131
राजस्थान के चुरू में बोले पीएम मोदी- भारत के विकास को देखकर दुनिया हैरान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के चुरू में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में विकास चरम पर है। कोरोना काल में भी विकास कार्य नहीं रुका था। हमने गरीबों को पक्के मकान दिलाए। वो भी महिलाओं के नाम पर ये घर दिलाए गए।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब नीयत सही हो तो नजीते भी सही आते हैं। बीते 10 वर्षों में जितना विकास हुआ वो पहले कभी नहीं देखने को मिला। अब पैसे सीधे गरीबों के खाते में आते हैं। इससे पहले बिचौलिए पूरे पैसे गरीबों तक नहीं पहुंचने देते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों के साथ है। आज पूरे देश में पीएम मोदी की गारंटी की चर्चा जोरों पर है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया हैरान है कि भारत इतनी तेजी से कैसे विकास कर रहा है। दुनिया नहीं जानती कि भारत की मिट्टी की बात ही कुछ और है। हम जो ठान लेते हैं, उसे हासिल करके ही दम लेते हैं। पिछले 10 वर्षों में सालों, आपने देश को बदलते देखा है। क्या आपको याद है कि 10 साल पहले कांग्रेस के बड़े-बड़े घोटालों और लूट के कारण देश की हालत कितनी खस्ता थी और दुनिया में भारत की साख गिर रही थी। 

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के इतने दशक बाद भी देश के लोग छोटी छोटी जरूरतों के लिए जूझ रहे थे। करोड़ों गरीबों के सर पर छत नहीं थी। लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं था। गांव अंधेरे में डूबे थे और लाखों करोड़ों की लूट से सरकारी खजाना खाली ही रहता था। सबने मान लिया था कि अब देश का कुछ नहीं हो सकता। हर कोई हताश था और इसी हताशा में आपने गरीब के बेटे मोदी को सेवा का मौका दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि हताशा और निराशा मोदी के पास भी नहीं फटक सकती। मैंने ठान लिया कि हालात बदलने होंगे। मेरे लिया, मेरा भारत मेरा परिवार है। इस दौरान पीएम ने आर्टिकल 370 और मुस्लिमों के तीन तलाक मामले को लेकर भी अपनी बात कही। मोदी ने कहा कि तीन तलाक को खत्म करके मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow