विवेकानंद रॉक मेमोरियल में पीएम मोदी की 45 घंटे की ध्यान साधना पूरी

Jun 1, 2024 - 21:32
 0  32
विवेकानंद रॉक मेमोरियल में पीएम मोदी की 45 घंटे की ध्यान साधना पूरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे की साधना पूरी कर ली है। पीएम मोदी ने ध्यान साधना पूरी करने बाद यहां पास ही स्थित कवि तिरुवल्लर को नमन भी किया। आज यानी शनिवार को पीएम मोदी की ध्यान साधन का आखिरी दिन था। अब पीएम की ध्यान साधना पूरी हो चुकी है और अब वह दिल्ली वापस लौट रहे हैं।

कल पीएम मोदी ने डार्क कलर के भगवा वस्त्र धारण कर रखे थे, आज उन्होंने जो वस्त्र धारण किया वो थोड़े लाइट कलर के है। खास बात ये है कि जब पीएम मोदी ध्यान साधना कर रहे थे तब भी लोगों को विवेकानंद रॉक मेमोरियल जाने से रोका नहीं गया।

पीएम मोदी ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में उसी जगह पर ध्यान लगाया था, जहां स्वामी विवेकानंद ने साधना की थी। शनिवार सुबह सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पीएम मोदी ने तीसरे और अंतिम दिन अपनी ध्यान साधना शुरू की थी।

सूर्य अर्घ्य आध्यात्मिक अभ्यास से जुड़ी एक परंपरा है, जिसमें भगवान सूर्य को जल अर्पित कर उन्हें नमन किया जाता है। तहत इसी पीएम मोदी ने लोटे से समुद्र में सूर्य को जल अर्पित किया इस दौरान उन्होंने माला भी जपी। भगवा वस्त्र धारण किए पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किए। इसके साथ ही उन्होंने मंडपम के चारों ओर चक्कर भी लगाए।

बता दें कि विवेकानंदर रॉक मेमोरियल भारत के सबसे दक्षिणी छोर यानी कन्याकुमारी के पास स्थित है। इसी स्थान पर देश की पूर्वी और पश्चिमी तट रेखाएं मिलती हैं। ये स्थान हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मिलन बिंदु भी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow