अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 3 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Jun 19, 2024 - 23:15
 0  45
अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 3 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अभी तिहाड़ जेल में ही रहना होगा। दिल्ली राउज एवेन्यू अदालत से केजरीवाल को राहत नहीं दी है। अदालत ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 3 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखे जाने आदेश सुनाया है।

अदालत ने दिल्ली शराब नीति घोटाले के एक अन्य आरोपी विनोद चौहान की न्यायिक हिरासत भी बढ़ाते हुए 3 जुलाई तक कर दी। केजरीवाल ओर विनोद दोनों की न्यायिक हिरासत अवधि आज समाप्त हो रही थी जिसके चलते वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के समक्ष इनकी पेशी हुई।

ईडी की तरफ से एएसजी एस. वी. राजू ने कहा कि विनोद चौहान ने गोवा चुनाव के लिए अभिषेक बोइनपल्ली के माध्यम से बीआरएस नेत्री के कविता के पीए से 25 करोड़ रुपये लिए थे। ईडी इस महीने के अंत तक विनोद चौहान के खिलाफ अभियोजन शिकायत दायर करेगी। ईडी ने विनोद चौहान को मई में गिरफ्तार किया गया था। 

बता दें कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। तब से केजरीवाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी। चुनाव के बाद 2 जून को केजरीवाल ने सरेंडर कर दिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow