जम्मू-कश्मीर: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 21 लोगों की मौत, कई घायल

May 30, 2024 - 23:41
 0  34
जम्मू-कश्मीर: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 21 लोगों की मौत, कई घायल

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के अखनूर में गुरुवार को श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। जिसमें 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अखनूर के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बचाव अभियान जारी है। जम्मू-कश्मीर के परिवहन आयुक्त राजिंदर सिंह तारा ने जानकारी देते हुए बताया कि अखनूर के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में अब तक 21 लोगों के हताहत होने की खबर है और 40 लोग घायल हुए हैं।

बता दें कि यूपी के हाथरस से जम्मू पहुंचने के बाद रियासी जा रही बस अखनूर के टांडा के पास गहरी खाई में गिर गई। बस में सवार कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को अखनूर अस्पताल में शिफ्ट किया गया। पुलिस, एसडीआरएफ और सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू टीम के मुताबिक बस में करीब 70 से ज्यादा लोग सवार थे। 7 लोगों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 21 लोगों की मौत हुई है,  रेस्क्यू का काम लगातार जारी है।

जम्मू-कश्मीर के परिवहन आयुक्त राजिंदर सिंह तारा ने कहा कि बस शिव खोरी की ओर जा रही थी। यहां कट बहुत सामान्य है, यहां कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए थी लेकिन शायद ड्राइवर को नींद आ गई थी। बस मुड़ने के बजाय सीधे चली गई और फिर नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में करीब 21 लोगों की मौत हुई है और करीब 40 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अखनूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें जम्मू रेफर किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow