बिहार: उद्घाटन से पहले ही 12 करोड़ का पुल नदी में समाया

Jun 18, 2024 - 23:45
 0  37
बिहार: उद्घाटन से पहले ही 12 करोड़ का पुल नदी में समाया

नई दिल्ली। बिहार में एक बार फिर से पुल हादसा हुआ है। उद्घाटन से पहले ही पुल ध्वस्त होकर नदी में समा गया। घटना अररिया जिला के सिकटी प्रखंड की है। यहां 12 करोड़ों की लागत से बकरा नदी के पड़रिया घाट पर बना पुल अचानक नदी में समा गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस पुल का निर्माण पहले बने पुल के एप्रोच कट जाने के बाद कराया गया था। 

लोगों का आरोप है कि पुल के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल किया गया था इसलिए पुल उद्घाटन से पहले ध्वस्त हो गया। लोगों का कहना है कि हाल में ही पुल के एप्रोच पथ को बहाल करने के विभाग की विभाग की ओर कवायद शुरू की गई थी। लेकिन, उससे पहले यह हादसा हो गया। 

ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी और संवेदक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इतनी लागत से पुल का निर्माण होता है और पुल धराशाई हो जाता है, फिर भी कार्रवाई नहीं होती। इससे संवेदक और विभागीय अधिकारियों का मनोबल काफी ऊंचा हो गया है। ग्रामीणों ने तत्काल ही कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow