देश

“लोकतंत्र की लड़ाई में ट्रंप हमारे सबसे बड़े सहयोगी हैं” – नोबेल विजेता मारिया कोरीना मचाडो का टाइम्स नाउ से विशेष इंटरव्यू

नई दिल्ली। दुनियाभर में सनसनी मचाने वाले एक अनोखे वैश्विक विशेष साक्षात्कार में, टाइम्स नाउ ने 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो से बातचीत की। यह साक्षात्कार टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार ने लिया। इस साक्षात्कार की ख़ास वजह मचाडो का बीते 15 महीनों से छिपकर रहना है, जिसके बाद उन्होंने पहली बार किसी भारतीय चैनल से बातचीत की।

भावनाओं से भरे इस संवाद में मचाडो ने भारत की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत एक ‘महान लोकतंत्र’ और ‘दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत’ है। उन्होंने कहा, “भारत हमेशा से कई पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण रहा है। आपकी ज़िम्मेदारी है, क्योंकि बहुत से देश आपसे सीखते हैं। मैं आशा करती हूँ कि बहुत जल्द एक स्वतंत्र वेनेज़ुएला में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत कर सकूँ।”

साक्षात्कार के दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वेनेज़ुएला की लोकतंत्र की लड़ाई में मुख्य सहयोगी बताया। मचाडो ने कहा,“हम अब उस रणनीति के परिणाम देख रहे हैं, जो ताकत के माध्यम से शांति स्थापित करने की दिशा में है। ट्रंप प्रशासन ने मादुरो शासन के खिलाफ जो सख्त रुख अपनाया, उसने हमें नई उम्मीद दी है। उन्होंने अमेरिका द्वारा वेनेज़ुएला के जलक्षेत्रों में नार्को-आतंकी नेटवर्क्स पर किए गए लक्षित हमलों को भी ‘अपराधी समाजवादी ढाँचे के खिलाफ आवश्यक जवाब’ बताया, जिसने देश को बर्बादी की ओर धकेला है।

संवाद के दौरान भावुक होती हुई मचाडो ने अपने देश की भयावह स्थिति साझा की। उन्होंने कहा,“मैं लगभग 15 महीनों से पूर्ण एकांत में हूँ। हज़ारों लोग लापता हो गए हैं। बच्चों और महिलाओं के साथ अत्याचार, यातना और हत्या तक की घटनाएं हुई हैं। लेकिन वेनेज़ुएला की आत्मा अब भी अटूट है – मादुरो का समय समाप्त हो चुका है।”

“उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 2024 के वेनेज़ुएला राष्ट्रपति चुनावों में विपक्ष की निर्णायक जीत के बावजूद परिणाम छीन लिए गए। उनका दावा है कि ‘मूल मतगणना पत्रों का 85% हमारे पक्ष में है, जो हमारी जीत साबित करता है।’
महात्मा गांधी के आदर्शों का उल्लेख करते हुए उन्होंने शांति और स्वतंत्रता के संबंध पर कहा,“शांतिप्रिय होना कमजोरी नहीं है। महात्मा गांधी ने दुनिया को दिखाया कि शांति पाने के लिए स्वतंत्रता जरूरी है और स्वतंत्रता के लिए ताकत की आवश्यकता होती है।”

मारिया कोरीना मचाडो की यह बातचीत उन्हें आज के दौर में लोकतंत्र की सबसे सशक्त वैश्विक आवाज़ों में शामिल करती है। भारत की लोकतांत्रिक मजबूती पर उनका विश्वास ऐसे समय में सामने आया है, जब विश्वभर में लोकतंत्र की दिशा पर गहन विमर्श हो रहा है।

पूरा साक्षात्कार देखिए आज शाम 6:00 बजे और रात 9:30 बजे, केवल टाइम्स नाउ पर।
https://www.timesnownews.com/live-tv

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button