महाराष्ट्र के कल्याण में बोले पीएम मोदी- आरक्षण की लूट कांग्रेस पूरे देश में करना चाहती

May 15, 2024 - 20:12
 0  31
महाराष्ट्र के कल्याण में बोले पीएम मोदी- आरक्षण की लूट कांग्रेस पूरे देश में करना चाहती

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चुनाव प्रचार करने के लिए पीएम मोदी आज महाराष्ट्र में हैं। कल्याण में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज भी इंडी अघाड़ी और कांग्रेस के शहजादे तुष्टिकरण का वही पुराना खेल, खेल रहे हैं। इन लोगों की नजर अब एससी-एसटी-ओबीसी के आरक्षण पर है, इन्होंने ये प्रयोग कर्नाटक में शुरू भी कर दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि वहां सरकार में आने के बाद इन्होंने रातों-रात एक हुक्म निकाला कि सारे मुसलमान ओबीसी हैं। इन्होंने ओबीसी के आरक्षण के कोटे में बड़ी लूट करके मुसलमानों को आरक्षण दे दिया। आरक्षण की यही लूट कांग्रेस पूरे देश में करना चाहती है। जिन्होंने पीढ़ियों तक गरीबी हटाओ का झूठा नारा दिया और हर चुनाव में अफीम की गोली की माला बनाकर ले आते थे।

पीएम मोदी ने कहा कि नेहरू जी के जमाने से लेकर 2014 के चुनाव तक, वो गरीबी हटाओ का अफीम के रूप में प्रयोग करते थे। वो लोग जिन्होंने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना रखा था। शिवाजी की धरती से मैं आप से पूछना चाहता हूं कि क्या ऐसे लोग देश को आगे ले जा सकते हैं? आपके सपने पूरे कर सकते हैं? आज पहली बार हम भारत में एक नया आत्मविश्वास देख रहे हैं। भारत आज छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रेरणा से बुलंद हौंसले के साथ बड़े लक्ष्य तय कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश पहली बार 25 करोड़ गरीब भाई-बहनों को गरीबी से बाहर निकलते देख रहा है। पहली बार हर गरीब के लिए पक्के मकान बनाने का काम पुरजोर काम चल रहा है। पहली बार हर घर नल से जल अभियान सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पहली बार गरीब के पास बीमारी में मुफ्त इलाज के लिए गारंटी कार्ड है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज बालासाहेब ठाकरे की बात करने वाले भी कांग्रेस का कुर्ता पहन कर खड़े है, नकली शिवसेना उनके साथ है। कांग्रेस के शहजादे वीर सावरकर का अपमान करते है, नकली शिवसेना की हिम्मत नहीं हुई कि उन्हें रोक ले। 20 मई को आपसब वोट देना, कल्याण से, श्रीकांत शिंदे और भिवंडी से कपिल पाटिल को दिया गया वोट मोदी को मजबूत करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow