ओडिशा: मोहन चरण मांझी ने ली सीएम पद की शपथ, समारोह में पीएम मोदी-अमित शाह भी रहे मौजूद

Jun 13, 2024 - 00:04
 0  36
ओडिशा: मोहन चरण मांझी ने ली सीएम पद की शपथ, समारोह में पीएम मोदी-अमित शाह भी रहे मौजूद

नई दिल्ली। ओडिशा विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है। ओडिशा के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ केवी सिंह देव और प्रभाती परिदा ने राज्य के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

ओडिशा में मुख्यमंत्री के पद पर मोहन चरण मांझी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भुवनेश्वर पहुंचे हैं। पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम नायब सैनी, उत्तराखंज के सीएम पुष्कर धामी, गुजरात के स सीएम भूपेंद्र पटेल, असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। 

बता दें कि मांझी के नाम का एलान 11 जून को हुई विधायक दल की बैठक में किया गया। भाजपा ने वरिष्ठ पार्टी नेता राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ओडिशा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। सीएम चुने जाने के बाद मांझी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी जाएंगे। 

बता दें कि मोहन मांझी के अलावा 16 अन्य मंत्रियां ने भी शपथ ली। गणेश राम, संपंद स्वेन, प्रदीप बालासमंता, गोकुला नंद मलिक, सूर्यबंशी सुराज को मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ दिलाई गई। माझी कैबिनेट में सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानद गोंड, पृथ्वीराज हरिचंदन, कृष्ण चंद्र महापात्रा, मुकेश महालिंग, बिभूति भूषण जेना, कृष्ण चंद्र पात्रा भी मंत्री के रूप में शामिल किए गए हैं।

चार बार एक ही विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने वाले मांझी पर इस बार भारतीय जनता पार्टी ने भरोसा जताया और उन्हें ओडिशा का 15वां मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। 

बता दें कि इस बार ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में बीजू जनता दल के विजयरथ को रोका और बड़ी जीत दर्ज की। 147 में से 78 सीटों पर जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी ओडिशा में सबसे बड़ा दल बनकर उभरी। पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए बिना पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। उधर, बीजू जनता दल को 51 सीटों पर जीत हासिल हुई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow