इंदौर: बाल आश्रम के बीमार बच्चों से मिलने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

Jul 3, 2024 - 20:55
 0  24
इंदौर: बाल आश्रम के बीमार बच्चों से मिलने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में श्री युगपुरुष धाम के बाल आश्रम में रविवार से मंगलवार के बीच 5 बच्चों की मौत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं देर रात 8 और बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। चाचा नेहरू अस्पताल में अभी 38 बच्चों का इलाज जारी है। जबकि 6 बच्चे आईसीयू में है, जिनमे से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

वहीं देर रात कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट बच्चों से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि घटना कैसे हो गई इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पानी और खाने की व्यवस्था आश्रम में बाहर से की गई है और फूड और पानी के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। 

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश का पहला आश्रम है जहां पर दिमागी रूप से बीमार बच्चों की सेवा की जाती है। इन बच्चों की देखभाल के लिए लोग नहीं मिलते हैं, सीआरएस फंड से और बेहतर बनाने का इस संस्था को प्रयास किया जाएगा। 

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया, मल्हारगंज थाना क्षेत्र में श्री युगपुरुष धाम बाल आश्रम में मंगलवार देर रात सात और बच्चों में उल्टी-दस्त के लक्षण दिखाई दिए, जिन्हें शासकीय चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल लाए गए 38 बच्चों में से चार बच्चे आईसीयू में भर्ती हैं, हालांकि उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

दरअसल, इंदौर के युगपुरुष आश्रम में बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत सामने आई थी। जिसके बाद आश्रम संचालिका ने 12 बच्चों को उपचार के लिए चाचा नेहरू अस्पताल भिजवा दिया था। इस पूरे मामले में अब तक पांच बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow