छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: सभी 10 नगर निगमों पर बीजेपी का कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम की सभी 10 नगर निगमों पर शानदार जीत दर्ज की है। इसी के साथ सूबे में कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह साफ हो गया है। बता दें कि 10 नगर निगमों में महापौर और पार्षदों के साथ 49 नगपालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद पद उम्मीदवारों के भाग्य का आज फैसला हुआ है। वोटों की गिनती को लेकर मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

बता दें कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में 72.33 प्रतिशत वोट डाले गए थे। इनमें से पुरुष 73.26 और महिलाएं 71.75 प्रतिशत हैं। यानी, पुरुषों ने महिलाओं से करीब डेढ़ प्रतिशत ज्यादा मतदान किया। जबकि, महिला मतदाता 29 जिलों में पुरुषों से ज्यादा हैं।

छत्तीसगढ़ के नगरी निकाय चुनाव में नगर निगमन में बीजेपी ने क्लीन श्विप किया है। सभी 10 नगर निगम में बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जीत गए हैं।

रायपुर नगर निगम – 15 साल बाद रायपुर नगर निगम में भाजपा उम्मीदवार ने महापौर पद के लिए जीत दर्ज की है। भाजपा की मीनल चौबे ने बंपर वोटों से जीत दर्ज की है।

बिलासपुर-बीजेपी की शानदार जीत, भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को हराया

दुर्ग नगर निगम-भाजपा प्रत्याशी अनीता बागमरे ने जीत हासिल करते हुए कांग्रेस की प्रेमलता साहू को हराया

कोरबा नगर निगम-भाजपा प्रत्याशी संजू देवी 52 हजार वोटो से जीत गई

राजनांदगांव नगर निगम-बीजेपी के मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल त्रिवेदी को हराया

अंबिकापुर नगर निगम-बीजेपी प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की को 11 हजार 63 वोट से हराया

धमतरी नगर निगम-भाजपा प्रत्याशी रामू रोहरा देवगन जीते

रायगढ़ नगर निगम-भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

चिरमिरी नगर निगम-बीजेपी के प्रत्याशी रामनरेश राय ने कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल को हराया

जगदलपुर नगर निगम-बीजेपी प्रत्याशी संजय पांडे ने कांग्रेस के प्रत्याशी मलकीत सिंह गेंदु को हराया

Related Articles

Back to top button