
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोने की तबीयत बिगड़ गई है। दो दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती करावाया गया था। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया है। उन्हें एयर लिफ्ट कर रांची से मेदांता लाया गया है।
हालांकि अभी झारखंड मुक्ति मोर्च की ओर को आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। रांची में प्लाज्मा थेरेपी से उनका इलाज करने की कोशिश की जा रही थी। डॉक्टरों का कहना है कि उम्र अधिक होने के कारण शिबू सोरेन को कोरोना का खतरा अधिक है।
शिबू सोरेन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्हें सांस लेने में कठिनाई के बाद सोमवार को रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनको डायबिटिज समेत कई और बीमारियां भी पहले से हैं। इस बीच मंगलवार को एहतियातन उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट का फैसला लिया गया। शिबू सोरेन के साथ-साथ उनकी पत्नी रूपी सोरेन का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था, उनका इलाज होम आइसोलेशन में ही चल रहा है।
वहीं, राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने को लेकर सूबे में प्रार्थना का दौर भी शुरू हो गया है। उनके पैतृक गांव रामगढ़ के गोला में लोग उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच रांची जिला पुलिस बल के एक जवान ने शिबू सोरेन के लिए प्लाज्मा डोनेट किया है। सोमवार रात ढाई बजे रांची जिला पुलिस बल के जवान लल्लू कुमार यादव ने प्लाज्मा डोनेट किया।