महाराष्ट्र सरकार बदले की भावना से कंगना पर कार्रवाई कर रही है: सीएम जयराम ठाकुर

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई स्थित बंगले का एक हिस्सा नगर निकाय द्वारा ढहाए जाने की बुधवार को निंदा की। सीएम ठाकुर कहा कि कंगना राज्य की ‘एक बेटी हैं’ और और उन्हें उनके क्षेत्र में काम करने के लिए एक ‘उचित माहौल’ मिलना चाहिए।

सीएम ठाकुर ने कहा, महाराष्ट्र सरकार का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण हैं, मैं इसकी भर्त्‍सना करता हूं। उन्‍होंने कहा, कंगना हिमाचल की बेटी हैं उसने सिर्फ अपनी आवाज बुलंद की थी। महाराष्ट्र सरकार प्रतिशोध की भावन से उनपर कार्रवाई कर रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

सीएम ठाकुर ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में लिखे लेख को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सम्मान के बारे में बात नहीं करना चाहता। मैंने इसे नहीं पढ़ा, लेकिन शिवसेना की जड़ें खत्म हो रही हैं। जिस उद्देश्य के साथ शिवसेना का गठन किया गया। उसकी स्थिति तब से कांग्रेस जैसी हो गई जब से वह उनके साथ सत्ता में आई है। वे अपनी शक्ति को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा कह रहे हैं।

बता दें कि शिवसेना नियंत्रित बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने 33 वर्षीय अभिनेत्री के बांद्रा स्थित बंगले में ‘अवैध रिनोवेशन’ को ढहा दिया। रनौत ढहाने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद मुंबई पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार उन्हें शिवसेना के साथ उनकी लड़ाई के चलते निशाना बना रही है, जब उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी।

रनौत ने कहा था कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्हें फिल्म माफिया से कहीं अधिक डर मुंबई पुलिस से लगता है। मंगलवार को शिवसेना सरकार ने कहा कि मुंबई पुलिस इन आरोपों की जांच करेगी कि रनौत ने मादक पदार्थ लिया। रनौत फिल्म उद्योग के एक वर्ग द्वारा मादक पदार्थ दुरुपयोग के बारे में बोली हैं।

Share With

Chhattisgarh