भारतीय सेना ने बचाई चीनी नागरिकों की जान

नई दिल्ली। एक तरफ जहां सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। जहां चीन अपनी नापाक सजिशों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय सेना की दरियादिली की तस्वीरें सामने आई है।

दरअसल, 3 सितंबर को 17,500 फुट की ऊंचाई पर उत्तरी सिक्किम के पठार क्षेत्र में तीन चीनी नागरिक रास्ता बटक गए थे और जीरो डिग्री से कम तापमान होने पर परेशानी में थे। इनकी दिक्कतों को समझते हुए भारतीय सेना ने जवान तुरंत पहुंचे और उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराई।

सेना की ओर जारी बयान के मुताबिक, चीनी नागरिकों की जान खतरे में देखते हुए भारतीय सेना के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। तीन चीनी नागरिक, जिसमें एक महिला और दो पुरुष थे, शून्य से कम तापमान होने के चलते मुश्किल में थे। भारतीय जवानों ने उन्हें बचाने के लिए ऑक्सीजन, खाना और गर्म कपड़ों के साथ चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

यही नहीं, भारतीय जवानों ने गंतव्य तक पहुंचने में उनकी मदद करने के लिए उचित रास्ते की भी जानकारी दी, जिसके बाद वे वापस चले गए। चीनी नागरिकों ने भारतीय जवानों की ओर से दी गई तुरंत मदद के लिए भारत और भारतीय सेना का आभार जताया है।

Share With

Chhattisgarh