
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 90,802 मामले सामने आए और 1016 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार तक देशभर में कोरोना के कुल मामले 42,04,614 हो चुके हैं। इनमें से 32,50,429 लोग ठीक हो चुके हैं जबकी 71,642 लोगों की मौत हो गई है।
राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या 2,36,208 पहुंच चुकी है। वहीं अबतक इससे 26,604 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 20,909 हैं। साथ ही मरने वालों की संख्या 4,567 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में एक्टिव मामलों की संख्या 31,635 है। वहीं मरने वालों की संख्या 7,836 है।
असम में संक्रमितों की संख्या 28,273 है। यहां अबतक 360 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है। उत्तर प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 61,625 पहुंच चुकी है। यहां मरने वालों की संख्या 3920 पहुंच चुकी है। वहीं पश्चिम बंगाल में 23,218 संक्रमितों की संख्या की पुष्टि की जा चुकी है वहीं मरने वालों की संख्या 3562 पहुंच चुकी है।