
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 76,472 मामले सामने आए और 1021 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मंगलवार तक देशभर में कोरोना के कुल मामले 34,63,000 हो चुके हैं।
इनमें से 62,550 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 52 हजार है और 26 लाख 48 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। एक दिन पहले देश में रिकॉर्ड 77,266 नए मामले दर्ज किए गए थे।
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.81% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 22% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 76% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।
एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में तीसरा और मौत की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है।