छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में आईटीबीपी के जवानों के बीच फायरिंग, 6 जवानों की मौत

नारायणपुर। नारायणपुर से इस वक्त सबसे बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आईटीबीपी के जवानों के बीच आपस में फायरिंग में 6 जवानों की मौत हो गयी है, वहीं कुछ जवान घायल भी हुए हैं। सभी जवान आईटीबीपी के बताये जा रहे हैं। घटना आईटीबीपी के कड़ेनार कैंप की बतायी जा रही है। घटना की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने भी की है, फिलहाल मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची हुई है, जहां से जवानों को बाहर निकाला जा रहा है।

ज्यादा गंभीर जवानों को राजधानी रायपुर भेजने की भी पुष्टि की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पिछले दो से तीन दिनों से जवानों में मतभेद की खबर आ रही थी, आज सुबह जवानों के बीच हिंसक झड़प हो गयी, जिसमें दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गयी। जानकारी के मुताबिक जिस जवान फायरिंग की शुरुआत की थी, उसकी भी गोलीबारी में मौत हो गयी है।

घटना सुबह साढ़े 9 बजे की घटना है, जिसमें एक जवान ने एके 47 से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें कई जवान की मौत हो गयी, जानकारी के मुताबिक फायरिंग की शुरुआत करने वाले जवान ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस पार्टी को मौके पर रवाना हो गयी। इधर जवानों को लाने के लिए हेलीकाप्टर को भी रवाना किया गया है।

इधर फायरिंग में घायल हुए 2 जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से राजधानी रायपुर लाया गया है। इस पूरे घटना की पुष्टि एसपी मोहित गर्ग की है। उन्होंने कहा कि घटना क्यों हुई किस बात का विवाद था इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल घायल जवानों को रायपुर भेजा गया है। आईटीबीपी के आला अफसर भी इसकी इंक्वायरी करेंगे।

Share With