धर्म-दर्शन

दीपावली आज, जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त व विधि

आज यानी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि के दिन दीपावली पर्व हर्षोल्लाह के साथ मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन भगवान श्री राम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटे थे। इस विशेष दिन पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और भक्तों की प्रार्थना को सुनती हैं।

मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा आज के दिन सही मुहूर्त में करने से उनकी कृपा बरसती है और धन संपदा से जीवन भरा रहता है। आइये जानते हैं आज दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए कौन सा मुहूर्त सबसे ज्यादा शुभ रहेगा और यह मुहूर्त कितनी देर के लिए आज रहने वाला है।

दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए मुहूर्त-

दीपावली के दिन पूजा के लिए तीन मुहूर्त हैं, लिकन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त आज 12 नवंबर 2023 दिन रविवार की शाम 5 बजकर 30 मिनट से शाम 7 बजकर 35 मिनट तक है। इस मुहूर्त की कुल अवधि 1 घंटा 56 मिनट है। इस मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा करने का सबसे ज्यादा महत्व है।

वहीं निशीथ काल का मुहूर्त है जो आज 12 नवंबर 2023 दिन रविवार की रात 11 बजकर 39 मिनट से 13 नवंबर की रात 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में मां लक्ष्मी के मंत्रो का जाप करना बहुत लाभकारी माना जाता है।

प्रदोष काल का समय – 12 नवंबर 2023 दिन रविवार 5 बजकर 29 मिनट से रात 8 बजकर 8 मिनट तक।
वृषभ काल का समय – 12 नवंबर 2023 दिन रविवार 5 बजकर 39 मिनट से रात 7 बजकर 35 मिनट तक।

दीपावली पूजन विधि-

दीपावली रौशनी, धन और खुशियों का उत्सव है। इस दिन विशेष रूप से धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। लक्ष्मी और गणेश की पूजा से ये मान्यता है कि साल भर धन की अच्छी आवक रहेगी। दिवाली पूजन के लिए माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की फोटो या मूर्ति घर लेकर आए और उसे अपनी पूजा वाले स्थान पर रखें, शुभ मुहूर्त में पूजा करें। इसके लिए जल फूल अक्षत माला सिंदूर फूल से पूजन करें। इसके बाद रौशनी का जश्न मनाएं। फुलझड़ी चलाएं। आतिशबाजी करें।

Share With