नेपाल की राह पर पाकिस्तान, विवादित नक्शे को दी मंजूरी

इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने की बरसी पर पाकिस्तान बौखला चुका है और बौखलाहट में ऐसी हरकतें कर रहा है जिनपर हंसी आती है। पाकिस्तान ने एक नया नक्शा जारी किया है जिसमें गुजरात की जूनागढ़ रियासत को अपना हिस्सा दिखाया है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने नए नक्शे में लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को भी अपना हिस्सा बताया है।

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने एक विवादित नक्शे को मंजूरी दी है। नक्शे में पाकिस्तान ने कश्मीर को अपना बताया है। पहले पाकिस्तान सिर्फ पीओके को अपना हिस्सा बताता था, लेकिन अब नए नक्शे में कश्मीर को शामिल किया गया है। पाकिस्तान ने नए नक्शे से लद्दाख, सियाचिन समेत गुजरात के जूनागढ़ तक पर दावा ठोका है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसे पाकिस्तान के इतिहास में सबसे ऐतिहासिक दिन करार दिया। विवादित नक्शे को मंजूरी इमरान खान की कैबिनेट में मिली। कैबिनेट बैठक के बाद इमरान खान ने नया पॉलिटिकल मैप जारी किया। नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया है।

पाकिस्तान से पहले नेपाल ने भी ऐसा ही कारनामा किया है। उसने भी विवादित नक्शे को मंजूरी दी, जिसमें भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को शामिल किया गया। नेपाल ने विवादित नक्शा 20 मई को जारी किया था, जिसे वहां की संसद ने मंजूरी भी दे दी है। इस विवादित नक्शे को वो अब संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) और गूगल सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भेजने की तैयारी कर रहा है।

Share With

Chhattisgarh