खेल

धोनी ने परिवार के साथ बनाया नया साल, साक्षी ने शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पू्र्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नए साल पर अपने परिवार के साथ हैं। साक्षी धोनी ने माही के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर नए साल की बधाई दी है। इससे पहले हार्दिक पांड्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं। इस दौरान वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिता रहे हैं। धोनी के फैन्स को नए साल में उनके क्रिकेट मैदान पर लौटने की उम्मीद है।

साक्षी धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में साक्षी और धोनी दोनों ही ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। साक्षी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- 2020 इस शख्स के साथ।

View this post on Instagram

2020 with this man ❤️ !

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को मात दी थी। यही आखिरी मैच था, जो धोनी ने इस साल खेला था। इसके बाद से धोनी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। धोनी के रिटायरमेंट को लेकर भी अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। धोनी आईपीएल में खेलेंगे, लेकिन टीम इंडिया में उनकी वापसी होगी। इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Share With