जाने गुलकंद खाने के बेमिसाल फायदे

स्वाद के लिए खाए जाने वाला गुलकंद सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। आयुर्वेद में पित्त दोष के कारण उत्पन्न होने वाली सभी बीमारियों के इलाज के लिए गुलकंद का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। गुलकंद में मौजूद कई गुणों की वजह से व्यक्ति को सुस्ती, खुजली, बदन दर्द, थकान के साथ-साथ जलन की वजह से उत्पन्न होने वाली बीमारियों में राहत मिलती है।

दिमाग
गुलकंद का नियमित सेवन दिमाग के लिए भी बेहद लाभकारी है। गुलकंद खाने से आपके दिमाग को तरावट मिलेगी, दिमाग शांत भी रहेगा और गुस्सा भी नहीं आएगा।

चेहरे की सूजन
गुलकंद का सेवन करने से स्वचा से जुड़ी प्रॉब्‍लम्‍स जैसे दाग-धब्‍बे दूर होते हैं। यह चेहरे की सूजन और आंखों की लाली को कम करके मुंह के छालों का भी इलाज करता है।

शरीर में गर्मी
शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर गुलकंद का सेवन बेहद लाभदायक होता है और गर्मी से पैदा हुई समस्याओं से निजात दिलाता है।

पीरियड्स
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाली हैवी ब्‍ल‍ीडिंग और ल्यूकोरिया जैसी परेशानी का भी इलाज करता है। रोजाना एक चम्मच गुलकंद का सेवन करने से आपको इन सभी समस्‍याओं से मुक्ति मिल सकती है।

आंखों की रोशनी
आंखों की रोशनी बढ़ाने और ठंडक प्रदान करने के लिए गुलकंद का उपयोग करना बेहतर तरीका है। यह आंखों में जलन एवं कंजक्ट‍िवाइटिस की समस्या से भी आपको निजात दिलाएगा।

कब्ज या अपच
कब्ज या अपच की समस्या होने पर यह रामबाण उपाय है।

मुंह के छालों
मुंह के छालों एवं त्वचा समस्याओं के लिए भी गुलकंद का प्रयोग बेहद फायदेमंद है।

Share With

Chhattisgarh