इंटरटेनमेंट

रेड फिल्म की ‘दादी’ पुष्पा जोशी का निधन

मुंबई। अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ में अम्मा का किरदार निभाने वाली पुष्पा जोशी का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक पुष्पा जोशी पिछले हफ्ते घर में फिसल गई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिसलने की वजह से उनके फ्रैक्चर भी हो गया था। ‘रेड’ फिल्म से ही पुष्षा जोशी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

पुष्पा जोशी हाल ही में एक विज्ञापन में भी नज़र आई थीं, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था और उन्हें ‘स्वैग वाली दादी’ का भी नाम दिया। बताया जा रहा है कि पुष्पा जोशी पिछले हफ्ते अपने घर में फिसल कर गिर गई थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें फ्रैक्चर हो गया था।

कास्टिंग डायरेक्टर शिखा प्रदीप ने भी पुष्पा जोशी के निशन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ‘पुष्पा जोशी ने 85 साल की उम्र में ‘रेड’ फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो ‘फेवीक्विक दादी’ के रूप में मशहूर हुईं। 26 नवंबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। हमने एक चमकता सितारा खो दिया।’

Share With