व्यवसाय

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 281 अंक यानी 0.43 फीसदी फिसलकर 64,896.92. पर बंद हुए। वहीं, 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 55 अंक यानी 0.28 प्रतिशत लुढ़कर 19.310.15 के स्तर पर बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के इंडेक्स भी लाल निशान के भीतर ही घुमते दिखे। निफ्टी में टेक महिंद्रा और TCS के शेयर 2-2 फीसदी लुढ़कर बंद हुए। वहीं, अडानी एंटरप्राइसेज और अडानी पोर्ट्स के शेयर 3-3 फीसदी की तेजी के साथ बढ़त बनाए दिखे। शेयर मार्केट फिसलने से निवेशकों के करीब 80 हजार करोड़ रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।

सुबह की बात करें तो आज के कारोबार की शुरुआत में दोनों प्रमुख सूचकांक के लाल निशान पर हुई। शेयर बाजार की ओपनिंग के साथ ही सेंसेक्स करीब 250 अंक लुढ़क गया। सुबह 9.15 बजे सेंसेक्स में 278 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 64,872.14 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी भी 83.65 अंकों की गिरावट के साथ 19,281.60 पर ट्रेड कर रहा था।

Share With