
इंदौर में विभिन्न थीम पर बनाए आदर्श मतदान केन्द्र
थ्री आर, स्मार्ट, पिंक, फॉरेस्ट, चुनाव का इतिहास, आर्ट एंड क्राफ्ट आदि विशिष्ट थीम पर दिखाई देंगे आदर्श मतदान केन्द्र
पर्यावरण थीम पर बनाये केन्द्र पर होगा जंगल सा अनुभव
इंदौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी के मार्गदर्शन में इन्दौर जिले में अबकी बार मतदान के लिए अभूतपूर्व व्यवस्थाएं की गई है। विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर शहर में थ्री आर (रीयूज, रीडयूज, रीसायकिल), स्मार्ट, पिंक, विशिष्ट थीम पर आदर्श मतदान केन्द्रों का निर्माण किया गया है। उक्त आदर्श मतदान केन्द्र में पर्यावरण से संबंधित थीम पर बनाये गये मतदान केन्द्र पर जंगल सा अनुभव होगा। साथ ही थ्री आर थीम पर बनाये गये आदर्श मतदान केन्द्र पर शहर के विभिन्न थ्री आर सेंटर से एकत्रित अनुपयोगी सामान से मतदान केन्द्र की साज-सज्जा की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि शहर के नागरिक यह देखे कि किस प्रकार से घर से निकलने वाले अनुपयोगी सामान से भी आकर्षक साज-सज्जा की जा सकती है। इसी के साथ ही जिले में महिलाओं द्वारा प्रबंधित 709 सखी मतदान केन्द्र (पिंक), दिव्यांगों द्वारा प्रबंधित 8 मतदान केन्द्र, 104 आदर्श मतदान केन्द्र आदि भी विशेष रूप से तैयार किये गये हैं।
नगर निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिक सिंह ने बताया कि निगम द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान नगरीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आदर्श मतदान केन्द्र बनाने के साथ ही ऐसे आदर्श मतदान केन्द्र को थ्री आर (रीयूज, रीडयूज, रीसायकिल) के साथ ही आदर्श मतदान केन्द्र को थ्री आर की थीम के साथ ही ऐतिहासिक, ग्रीनरी-फॉरेस्ट, युवा, कला एवं संस्कृति, मालवा संस्कृति एवं पिंक थीम पर निर्माण किया गया है। इसके साथ ही शहर के ऐसे मतदान केन्द्र जहां पर समस्त मतदानकर्मी दिव्यांगजन है ऐसे विशेष दिव्यांगजन प्रबंधित मतदान केन्द्र का भी निर्माण गया है।
इंदौर में विधानसभा निर्वाचन को ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से शहर में बनाये जा नये आदर्श मतदान केन्द्र को अलग-अलग थीम पर सजाया-सवारा गया है। जिसमें इंदौर शहर के इतिहास के साथ ही इंदौर की मालवा संस्कृति से ओत-प्रोत मतदान केन्द्र का निर्माण किया गया। जिसमें इंदौर की विरासत, इतिहास तथा मालवा की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही इंदौर जिस प्रकार से स्वच्छता में अग्रसर है उसी प्रकार से इंदौर के पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर के मतदान केन्द्रों को ग्रीनरी-फॉरेस्ट थीम पर निर्माण किया गया। उक्त मतदान केन्द्र को आकर्षक साज-सज्जा के साथ ही तैयार किया गया है।
शहर में बनाये गये थ्री आर आधारित थीम पर आदर्श मतदान केन्द्र-
विधानसभा 01- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागणगंगा मेनरोड
विधानसभा 02- प्रेस्टिज पब्लिक स्कूल स्कीम नंबर 74 सी विजय नगर
विधानसभा 03- शासकीय अहिल्याआश्रम एवं चन्द्रावती कन्या उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय पोलोग्राउण्ड,
विधानसभा 04- कसेरा बाजार विद्या निकेतन गुमास्ता नगर
विधानसभा 05- सेन्टपॉल स्कूल
आदर्श पिंक मतदान केन्द्र-
विधानसभा 01- शारदा कन्या उ.मा. विद्यालय बडा गणपति
विधानसभा 02- विद्या विजय हा.से. स्कूल स्कीम नंबर 78 अरण्य
विधानसभा 03- पीएमबी गुजराती साईंस कॉलेज नसिया रोड
विधानसभा 04- रामकृष्ण बाग गणेश हॉल लाबरिया भेरू मेनरोड
विधानसभा 05- सीपीडीब्ल्युडी कार्यालय
विधानसभा राउ- माता गुजरी कॉलेज एबी रोड
स्मार्ट आदर्श मतदान केन्द्र-
मां कनकेश्वरी महाविद्यालय नंदा नगर
विशिष्ट थीम आधारित मतदान केन्द्र-
रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ वीआयपी रोड
शासकीय संस्कृत महाविद्यालय सुभाष मार्ग रामबाग चौराहा
सेन्ट रेफेल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओल्ड सिहोर रोड
मुख्य अभियंता पश्चिम परिक्षेत्र ओल्ड पलासिया
सीपीडब्ल्यु डी कार्यालय