खेल

श्रीलंका ने सुपर-4 के लिए किया क्वालीफाई, अफगानिस्तान को दो रन से हराया

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 का छठवां मुकाबला मंगलवार को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मैच में श्रीलंका ने 2 रन से जीत दर्ज की। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 8 विकेट पर 291 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 37.4 ओवरों में सिमट गई। इसी के साथ अफगानिस्तान की टीम एशिया कप 2023 से बाहर हो गई है।

अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 32 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 65 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान हशमुतल्लाह शाहीदी ने 66 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। श्रीलंका के लिए कसून रजिथा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। जबकि दुनिथ वेलेगेल्ले और धनंजय डी सिल्वा ने 2-2 विकेट झटके। महीश तीक्ष्णा और महीथा पथिराना ने 1-1 सफलता मिली।

श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 92 रनों की पारी खेली। वहीं पथुम निसांका ने 41 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नायब ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जबकि मुजीब उर रहमान ने 1 विकेट अपने नाम किया।

Share With