विदेश

राम चंद्र पौडेल बने नेपाल के नए राष्ट्रपति, सुभाष चंद्र नेमवांग को हराया

नई दिल्ली। राम चंद्र पौडेल नेपाल के राष्ट्रपति चुने गए हैं। राम चंद्र पौडेल ने अपने प्रतिद्वंदी को दोगुना वोटों से मात दी है। राम चंद्र पौडेल के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव में सुभाष चंद्र नेमबांग खड़े हुए थे। जानकारी के मुताबिक, राम चंद्र ने उन्हें 33802 वोटों से हराया है। सुभाष चंद्र नेमबांग के हिस्से महज 15518 वोट ही आए। इस तरह सुभाष चंद्र पर दोगुना वोटों से राम चंद्र पौडेल जीत अर्जित की है।

बता दें कि राम चंद्र पौडेल प्रधानमंत्री प्रचंड के नेतृत्व वाले आठ-दलीय अलायंस की ओर से कैंडिडेट के तौर पर उतारे गए थे। पीएम के समर्थन के चलते राम चंद्र पौडेल को जबरदस्त वोट मिले। वहीं सुभाष चंद्र नेमबांग की बात करें तो वे सीपीएन-यूएमएल से जुड़े थे।

दरअसल राम चंद्र पौडेल को राष्ट्रपति पद के चुनाव में सहयोग करने या समर्थन के चलते राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। इसके चलते पूर्व पीएम केपी शर्मा के नेतृत्व वाली सीपीएन-यूएमएल ने मौजूद सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। जानकारी के लिए बता दें कि सपीएन-यूएमएल नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा दल है। हालांकि इस बड़े चुनाव में भी इस दल के हाथ निराशा ही लगी है।

नेपाल के नए राष्ट्रपति के लिए 9 मार्च को सुबह 10 बजे ही वोटिंग की गई थी। ये वोटिंग संसद के ल्होत्से हॉल में हुई थी। मुख्य मुकाबला रामचंद्र पौडेल और सुभाष चंद्र नेमबांग के बीच था। तीन बजे तक वोटिंग के बाद शाम 5 बजे नतीजे घोषित किए गए। इससे पहले बुधवार को चुनाव आयोग ने चुनाव को लेकर पूरा जायजा लिया था।

Share With