देश में 24 घंटे में कोरोना के 97,570 नए केस, 1,201 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 97,570 मामले सामने आए और 1,201 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार तक देशभर में कोरोना के कुल मामले 46,59,985 हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में 9 लाख 58 हजार 316 मामले सक्रिय हैं। इन मामलों में 36 लाख 24 हजार 197 की संख्या उन लोगों की है जो कोरोना को मात दे चुके हैं, और ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना से देशभर में 77 हजार 472 लोगों की जान जा चुकी है।

भारत में कोरोना के बढ़ रहे मामलों महाराष्ट्र सबसे आगे है। जहां देश में 46 लाख से अधिक मामले हैं तो वहीं महाराष्ट्र में अकेले 10 लाख से अधिक मामले हो चुके हैं। शुक्रवार को एक दिन में रिकॉर्ड 24 हजार 886 नए मामले सामने आए हैं।

पुणे, मुंबई और ठाणे महाराष्ट्र राज्य के तीन शहर ऐसे हैं जहां मामले एक लाख से ज्यादा हैं। वहीं, दिल्ली में भी कोरोना कोरोना मरीजों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली में 24 घंटे में 4266 केस सामने आए हैं।

कोरोना मामलों में अमेरिका के बाद भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में सबसे अधिक 63,95,904 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 1,91,753 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share With

Chhattisgarh