देश में 24 घंटे में कोरोना के 53,601 नए केस, 871 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 64,399 मामले सामने आए और 861 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मंगलवार तक देशभर में कोरोना के कुल मामले 22 लाख 68 हजार 676 हो चुके हैं।

वहीं इस महामारी के 6 लाख 3 हजार 929 मामले सक्रिय हैं। मंत्रालय के मुताबिक देशभर में अबतक कोरोना से 15 लाख 83 हजार 490 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा इस जानलेवा बीमारी के चलते अबतक 45 हजार 257 लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 53 हजार 601 नए मामले सामने आए हैं और 871 मौतें हुई हैं।

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (5,250,456), ब्राजील (3,057,470) में हैं। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है। कोरोना से मौत के मामले में भारत का पांचवा स्थान है।

Share With

Chhattisgarh