
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, बाबू लाल मरांडी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा इसके अलावा राजेंद्र एटीला को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सुनील जाखड़ कभी कांग्रेस के बड़े चेहरे थे, लेकिन उन्होंने बाद में भाजपा का दामन थाम लिया। सुनील जाखड़ को हिंदू चेहरा माना जाता है। चर्चा है कि गुरदासपुर सीट से 2024 में सुनील जाखड़ लोकसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा हो सकते हैं। वे पंजाब की अबोहर सीट से विधायक और गुरदासपुर से सांसद भी रह चुके हैं।
बता दें कि आंध्र प्रदेश भाजपा की नवनियुक्त चीफ पी. पुरंदेश्वरी पहले कांग्रेस में थीं और यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री थीं। वहीं, झारखंड भाजपा के नवनियुक्त चीफ बाबूलाल मरांडी प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं, तेलंगाना भाजपा के नवनियुक्त चीफ जी किशन रेड्डी वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं।