
नई दिल्ली। दिल्ली-सिडनी एयर इंडिया विमान में अचानक आपात स्थिति पैदा हो गई। हवा में ही अचानक विमान झटके खाने लगा। इसमें कई यात्री घायल हो गए। हालांकि किसी भी पैसेंजर को अस्पताल ले जाने की नौबत नहीं थी। घायल यात्रियों को सिडनी हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद चिकित्सा सहायता मिली। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जैसे ही फ्लाइट झटके लेने लगी तो यात्री घबरा गए। लेकिन क्रू मेंबर्स ने लोगों को समझाया। फ्लाइट में टर्बुलेंस इतना तेज था कि कई यात्री चोटिल हो गए। हालांकि किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई है। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब मौसम में खराबी आ जाए। ऐसी स्थिति में एनाउंस भी किया जाता है।
लेकिन फ्लाइट के अंदर तेजी से आवाज होती है। ऑक्सीजन लेवल भी कभी-कभी कम होने लगता है। हालांकि यहां पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। जल्द ही हालात को नियंत्रण में लिया गया। अभी तक इस मामले में एयर इंडिया की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।