सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कहा- दिल्ली का भी होगा अपना अलग शिक्षा बोर्ड

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अब अपना अलग शिक्षा बोर्ड होगा। दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई। 2021-21 में कुछ स्कूलों में नए बोर्ड के तहत पढ़ाई होगी। अभी दिल्ली में केवल CBSE/ICSE बोर्ड हैं। लेकिन अब अन्य राज्यों की तरह दिल्ली का भी अपना शिक्षा बोर्ड होगा।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि अब ऐसी शिक्षा तैयार की जाएगी ताकि पढ़ाई के बाद उसे रोजगार के लिए धक्के ना खानी पड़े। उन्होंने कहा आज पूरी शिक्षा तंत्र रटने पर जोर देता है, जिस बदलकर समझने पर जोर देना पड़ेगा।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि ये बोर्ड 3 लक्ष्य पूरे करेगा। हमें ऐसे बच्चे तैयार करने हैं जो कट्टर देशभक्त हों, जो आने वाले समय में हर क्षेत्र में देश की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने के लिए तैयार हों। हमारे बच्चे अच्छे इंसान बनें और ये बोर्ड बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए तैयार करेगा।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमारा बोर्ड रोजगार परक शिक्षा प्रणाली तैयार करेगा। इस बोर्ड के तहत पढ़ने वाले बच्चों को ऐसी शिक्षा दी जाएगी कि उनका ध्यान रटने से हटकर समझने पर होगा। वर्ष 2021-22 में करीब 25 सरकारी स्कूलों को इस बोर्ड से जोड़ने की कवायद होगी। अगले 4-5 साल में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल इसमें शामिल हो जाएंगे।